दिल्ली : यूजीसी-नेट के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

दिल्ली : यूजीसी-नेट के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित

Ugc-net-exam-result
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के लिए दोबारा कराई गई यूजीसी-नेट परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये। एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 परीक्षा में इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद पिछले महीने दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एनटीए ने कहा, ‘‘अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने अंक पत्र देख व डाउनलोड कर सकते हैं।’’ एनटीए ने अंग्रेज़ी की पुनर्परीक्षा नौ सितंबर को पहली पाली में पूर्वाह्न नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वाणिज्य विषय की पुनर्परीक्षा उसी दिन दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की थी। समाजशास्त्र की दोबारा परीक्षा 10 सितंबर को पहली पाली में पूर्वाह्न नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कराई गई थी। एनटीए ने कनिष्ठ शोधार्थी छात्रवृत्ति (जेआरएफ), सहायक प्राध्यापक के तौर पर पात्रता और पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 87 विषयों में 22 से 30 जून तक यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: