दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में तीन आईआईएम, पिछले साल के मुकाबले फिसली रैंक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 सितंबर 2026

दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में तीन आईआईएम, पिछले साल के मुकाबले फिसली रैंक

World-top-management-school
देश के तीन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी रैंक में गिरावट आई है। यह जानकारी ‘क्यूएस रैंकिंग्स’ से मिली है। ‘क्यूएस ग्लोबल एमबीए एंड बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027’ में 65 देशों और क्षेत्रों के 420 से अधिक प्रमुख वैश्विक एमबीए कार्यक्रमों तथा बिजनेस मास्टर्स की कई विशेष और अधिक मांग वाले क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया है। इसमें मास्टर इन मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। रैंकिंग में 2027 में भारत की 19 संस्थाओं को जगह मिली है। 


यह संख्या 2020 के मुकाबले तीन गुना से अधिक है, जब केवल पांच भारतीय संस्थान इसमें शामिल थे। भारत में एमबीए कार्यक्रमों के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएम बेंगलुरु) सबसे ऊपर बना हुआ है, हालांकि इसकी रैंक 12 पायदान गिरकर संयुक्त रूप से 64वीं हो गई है। वहीं, आईआईएम-अहमदाबाद भी 12 स्थान नीचे खिसककर संयुक्त रूप से 70वें स्थान पर पहुंच गया है। आईआईएम-कलकत्ता की रैंकिंग में सबसे बड़ी गिरावट आई है और वह 31 स्थान फिसलकर 95वें स्थान पर पहुंच गया है। ये तीनों ही वैश्विक शीर्ष 100 एमबीए संस्थानों में शामिल भारत के संस्थान हैं। बुधवार को जारी रैंकिंग में एमबीए और पांच विशेष मास्टर्स तालिकाओं में भारत के कुल 28 संस्थान शामिल हैं। इस मामले में अमेरिका (150 संस्थान), ब्रिटेन (42) और फ्रांस (35) भारत से आगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: