पटना : कृषि अनुसंधान परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

पटना : कृषि अनुसंधान परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ

Swachhata-sewa-abhiyan-patna
पटना, 17 सितम्बर, (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 17 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सतत् प्रक्रिया है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक आचरण एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ कार्य वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि स्वच्छता का संदेश व्यापक रूप से समाज तक पहुँच सके। उन्होंने सभी से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026’ की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ भारत और विकसित भारत के लक्ष्य में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।  इस अवसर पर संस्थान के प्रभागाध्यक्षों डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. उज्ज्वल कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अभिषेक कुमार दुबे, अध्यक्ष, स्वच्छता समिति ने 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संस्थान एवं अधीनस्थ केन्द्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: