मधुबनी : श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

मधुबनी : श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

  • श्रम कल्याण दिवस पर श्रम कानून और कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता एवं सार्थकता के बारे में दी गई जानकारी 
  •  construction workers नये पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य कराएं
  • लेबर चौक न्यू app पर सभी श्रमिक अपना registration जल्द से जल्द शुरू कर लें

Labour-wellfare-day-madhubani
मधुबनी, 17 सितंबर (रजनीश के झा) । प्रवासी श्रमिकों के डाटा संग्रहण के लिए श्रम संसाधन विभाग द्वारा बनाई गई नए app के माध्यम से बिहार के बाहर काम करने वाले श्रमिकों को registration के लिए जागरूक किया गया। श्री रतीश कुमार, श्रम अधीक्षक,  मधुबनी की अध्यक्षता में  17  सितंबर को मधुबनी के सेमिनार हॉल में श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  श्रम अधीक्षक एवं सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार के द्वारा बताया गया कि बिहार प्रवासी कामगार ऐप से श्रमिकों को सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और दुर्घटना के समय मिलने वाली सहायता पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को आंशिक अपंगता पर 50000, पूर्ण अपंगता पर 100000, श्रमिकों के मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 4 लाख की आर्थिक सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जिससे श्रमिकों को उनके अधिकारों और लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके। शिविर में श्रमिकों ने अपने सवालों के जवाब तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि श्रमिक कड़ी मेहनत से कृषि, construction एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य के विकास को रफ्तार देते हैं! जिला प्रशासन आपके द्वार के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया गया!श्रम संसाधन विभाग का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक संबल को मजबूत करना है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि बाल श्रम को रोक बच्चों को पढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखें।  बच्चों को उनके अधिकार दिलाना सिर्फ सरकार का नहीं बल्कि हम सभी का दायित्व है। समाज को नशा मुक्त बनाये रखने की अपील की गई!  विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा श्रमिकों को श्रम कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी।


इस अवसर पर श्री विष्णुधर शर्मा श्रम प्रवर्तन प्राधिकारी  बाबूबरही, श्री रौशन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहिका, श्री अमित कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंधराठाढ़ी, श्री  अभिषेक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पंडौल, श्री अश्विनी राज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जयनगर, श्री हामिद गफूर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिस्फी, श्री हितेश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी खजौली, श्री सरफराज अहमद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, फुलपरास, सुश्री आकांक्षा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपट्टी एवं विभिन्न श्रमिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अंत में विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए श्रम अधीक्षक ने श्रमिकों के उत्थान की मंगलकामना की! सभी श्रमिकों को आज से शुरू हो रहे दीपोत्सव के तहत अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करके वीडियो बनाकर शेयर करने की अपील की गई!

कोई टिप्पणी नहीं: