पाकिस्तान में पीटीआई के विरोध-प्रदर्शन से पहले इमरान की बहन को हिरासत में लिया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2026

पाकिस्तान में पीटीआई के विरोध-प्रदर्शन से पहले इमरान की बहन को हिरासत में लिया गया

Imran-khan-sister-arrested
पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, अलीमा को लाहौर में हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेज दिया गया। वह 73 वर्षीय इमरान की रिहाई के लिए आवाज उठाती रही हैं, जो 2023 से जेल में बंद हैं। अलीमा को पंजाब सार्वजनिक व्यवस्था रखरखाव अध्यादेश, 1960 के तहत हिरासत में लिया गया है। इस कानून के तहत स्थानीय पुलिस को किसी भी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने की अनुमति होती है, जिसे सार्वजनिक शांति के लिए खतरा माना जाता है। लाहौर के उपायुक्त मोहम्मद अली एजाज ने 30 दिन की अवधि के लिए यह हिरासत आदेश जारी किया। अलीमा को ‍इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 27 सितंबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: