नेपाल में पिछले महीने अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,451 हो गई, जबकि 6000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फीली चट्टान के खिसकने के कारण अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रभावित इलाकों से और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हो गई है। चीनी मीडिया के अनुसार, बाढ़ के कारण चीन की तरफ भी 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि वहां 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस के बयान के अनुसार, नेपाल के चितवन जिले में 367 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा रसुवा से 236, नवलपरासी पूर्व से 232 और नवलपरासी पश्चिम से 222 शव मिले हैं। बयान में कहा गया कि इसी तरह नुवाकोट से 203, गोरखा से 79, धादिंग से 72 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। बाढ़ के दो पीड़ितों की इलाज के दौरान काठमांडू के अस्पतालों में भी मौत हो गई। अब तक देशभर से बाढ़ प्रभावित 13,784 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाल पुलिस का अनुमान है कि बाढ़ के बाद करीब 6,000 लोग अब भी लापता हैं।
रविवार, 20 सितंबर 2026
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हुई, 6000 से अधिक लोग अब भी लापता
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें