मुंबई : पंकज त्रिपाठी के आवाज से सजा ‘वेट्टुवम’ का शोभिता धूलिपाला स्टारर यूनिट वीडियो छाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

मुंबई : पंकज त्रिपाठी के आवाज से सजा ‘वेट्टुवम’ का शोभिता धूलिपाला स्टारर यूनिट वीडियो छाया

Vettuvam-film
मुंबई (संवाददाता) । फ्यूचरिस्टिक कैनवास के साथ अतीत, वर्तमान, और भविष्य को समेटे हुए यह फिल्म एक नया बेंचमार्क सेट करते हुए, 'वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम' के साथ 10 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल कर चुकी है। इस तरह से यह सबसे बड़े BTS यूनिट वीडियोज़ में से एक बनकर उभरा है। डायरेक्टर पा रंजीत अपनी डायरेक्शन में बनाई जा रही फिल्म 'वेट्टुवम' के जरिए साल की सबसे एम्बिशियस ही नहीं बल्कि ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक पेश करने वाले हैं। फिल्म में वी आर दिनेश, आर्या, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, और शबीर कल्लाराक्कल जैसी शानदार कास्ट है, जो अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली है। इस फिल्म को पा रंजीत के 'नीलम प्रोडक्शंस',  एस. साई देवानंद और एस. साई वेंकटेश्वरन के 'लर्न एंड टीच प्रोडक्शन' द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है।


'वेट्टुवम' की कहानी खुद में अतीत, वर्तमान, और भविष्य की तीन अलग-अलग टाइमलाइंस को लिए हुए चलती है। एक तरह से यह ज़बरदस्त फैंटेसी और दुनिया के खत्म होने की कहानी बयान करती है, जिसे मेकर्स इस दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने हाल ही में 'वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम' यूनिट वीडियो शेयर कर फिल्म की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराते हुए इसकी एक झलक दी है। वीडियो में नजर आए बड़े पैमाने से लेकर गहरी डिटेलिंग और  रॉ एक्शन कोरियोग्राफी ने हार्वतरफ से खूब तारीफ बटोरी हैं। ऐसे में अब 'वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम' यूनिट वीडियो ने ऑफिशियली सोशल मीडिया हैंडल पर शानदार रिस्पॉन्स हासिल करते हुए पर 10 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यूनिट वीडियो की कई भाषाओं के फैंस और फिल्म लवर्स ने  तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के हर डिपार्टमेंट की क्राफ्टमैनशिप को सराहा है, जिसमें जी.वी. प्रकाश कुमार के ज़बरदस्त बैकग्राउंड स्कोर से लेकर मल्लखंब जैसे ट्रेडिशनल कॉम्बैट फॉर्म्स तक शामिल है। वीडियो को मिले शानदार रिस्पॉन्स से यह साफ है कि वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू के साथ पेश की जाने वाली भारतीय कहानियों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कैरेक्टर रिवील्स और कुछ झलक पेश करने के बाद अब मेकर्स ने मोमेंटम को बनाए रखते हुए, 'वेट्टुवम' की रिलीज़ के लिए स्टेज सेट कर दिया है। यही वजह है कि यह साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: