मुंबई : गरबा के लिए पैसे देकर साथी लाने का विज्ञापन हिंदू त्योहार को बदनाम करने की साजिश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2026

मुंबई : गरबा के लिए पैसे देकर साथी लाने का विज्ञापन हिंदू त्योहार को बदनाम करने की साजिश

Mumbai-mla-on-garba
मुंबई (संवाददाता)।  एक भाजपा विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नवरात्र उत्सव से पहले सोशल मीडिया पर ‘रेंट ए (डांस) पार्टनर’ (डांस के लिए साथी किराये पर लें) के विज्ञापन सामने आए हैं, जिनका मकसद हिंदू त्योहार को बदनाम करना है। उन्होंने शहर पुलिस आयुक्त से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बोरीवली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय उपाध्याय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह विज्ञापन किसी ‘डेटिंग ऐप’ का हो सकता है, कोई ‘हनी ट्रैप’ हो सकता है या युवक-युवतियों को ठगने की साजिश हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि इस विज्ञापन में नवरात्र में गरबा के लिए पैसे देकर साथी लेने की सुविधा दी जा रही है और इसमें ‘‘सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम श्रेणी’’ हैं। उपाध्याय ने कहा कि गरबा के लिए किसी साथी को लाना जरूरी नहीं है। गरबा एक पारंपरिक और भक्तिपूर्ण लोक नृत्य है जिसे नवरात्र के मौके पर घेरा बनाकर किया जाता है। उपाध्याय ने कहा, ‘‘मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर नवरात्र के हिंदू त्योहार को बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: