मधुबनी, 21 सितंबर, (रजनीश के झा) । आज सोमवार को मधुबनी जिला परिसदन में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं सुशासन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय " आंगन का मिलन "कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बिहार सरकार के माननीय वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री पवन जायसवाल, सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरी भूषण ठाकुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा , बच्चा बाबू कामत, देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य नेताओं के साथ मधुबनी डीपीओ, आई सी डी एस,डीपी एम जीविका, सभी सीडीपीओ एवं नोडल आशा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, तीन लाभुक महिलाओं का सम्मान, गोद भराई, अन्नप्राशन तथा माता एवं बच्चों से संवाद सहित विभिन्न विषय पर विस्तार पूर्वक से बैठक में चर्चा की गई।
सोमवार, 21 सितंबर 2026
मधुबनी : आंगन का मिलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें