सीहोर : पितृपक्ष में होगी 26 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

सीहोर : पितृपक्ष में होगी 26 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा

Bhagwat-katha-sehore
सीहोर । इस बार पितृपक्ष का शुभारंभ 26 सितंबर शनिवार से हो रहा है । पितरों की तीर्थ प्राप्ति हेतु दीक्षित परिवार के द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. बृजेंद्र व्यास के मुखारविंद से पितृपक्ष में 26 सितंबर शनिवार से 2 अक्टूबर शुक्रवार तक सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । श्रीमद् भागवत कथा का वाचन 26 सितंबर शनिवार से प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक कम्युनिटी हॉल बद्रीनाथ उत्तराखंड में किया जाएगा । प्रथम दिवस ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी । आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें ।

कोई टिप्पणी नहीं: