सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बाल रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए। छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी गई। विधायक सुदेश राय ने मध्य प्रदेश शासन की योजना अंतर्गत मेधावी छात्र अनिल पाल और छात्रा निशा मीणा को चेतक स्कूटी प्रदान की गई। विधायक सुदेश राय और अन्य अतिथियों शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के समूह और एकल नृत्य प्रस्तुत करने वाले और वार्षिक परीक्षाओं में सर्वोत्तम अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक सुदेश राय सहित अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं खूब मन लगाकर लगाकर पढ़ाई करें और एसपी कलेक्टर एसडीएम अधिकारी बनकर शहर और गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी क्षेत्रों में प्रयास करते रहना चाहिए खेलों में भी पीछे नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, एपीसी रमेशराम उइके,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूप श्री नागेश, बीआरसी अशोक वर्मा, शिक्षक माधव सिंह यादव, एक्सीलेंस स्कूल प्रचार्य सहित बड़ी संख्या में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं और पालक गण मौजूद रहे।
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
सीहोर : विधायक ने सर्वोत्तम अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को दी स्कूटी
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें