- पंकज त्रिपाठी की दमदार आवाज़ ने बढ़ाई ‘वेट्टुवम’ की शान, पा. रंजीत की फिल्म से सामने आई अतीत-वर्तमान और भविष्य के सफर की झलक
मेकर्स द्वारा शेयर किये गए दिलचस्प फर्स्ट लुक में कई गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, इसी लड़ाई को फिल्म में 'वेत्तुवम' का नाम दिया गया है। इस फिल्म के जरिए मल्लखंब को अलग नज़रिये से दिखाया गया है, बता दें कि यह एक पारंपरिक खेल है, जिसे स्क्रीन पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फर्स्ट लुक में एक्टर्स की भी दमदार झलक देखने मिल रही है, जिससे दर्शको के बीच फिल्म और उसकी कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ गयी है। फिल्म में एक बेहद टैलेंटेड स्टार कास्ट है, जिसमें आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उथमन, लिज़ी, लिंगेश प्रेम कुमार, कविता भारती, अर्जुन, संथा कुमार, मेलोडी, मनीषा, निम्मी, राफेल, विक्रम, नवीन, और प्रकाश का नाम शामिल है। इसके साथ ही फिल्म के म्यूजिक को उसकी कहानी के हिसाब से जी. वी. प्रकाश कुमार बना रहे हैं, जो साज़िश की एक और परत जोड़ता है। कहना होगा की म्यूजिक पा. रंजीत द्वारा बनाई हुई दुनिया के इर्द-गिर्द एक अनोखी आभा बनाता है। बात करें पा. रंजीत की तो उन्हें सुपरहिट फिल्म्स जैसे 'कबाली', 'काला', 'सरपट्टा परमबराई', और 'थंगलान' को डायरेक्ट करने के लिए जाना है। जैसे की पा. रंजीत अपनी फिल्म 'वेट्टुवम' के साथ वापसी कर रहे हैं, ऐसे में इसे बड़े पैमाने पर बनाये जाने की उम्मीद है। इस फिल्म को पा. रंजीत न सिर्फ डायरेक्ट कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे लिखा भी है। यह फ़िल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम, और कन्नड़ में एक पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन, और पा. रंजीत द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फ़िल्म को 'लर्न एंड टीच प्रोडक्शन' और 'नीलम प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो दिसंबर 2026 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें