- स्वच्छता ही सेवा के तहत संसार पोखर में चला स्वच्छता अभियान, मशाल रैली से दिया जलस्रोत संरक्षण का संदेश
- जलस्रोतों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी
इस अवसर पर डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि नदियों एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ जैसे अभियान लोगों को जलस्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और उन्हें स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते हैं। जलस्रोतों की निर्मलता, अविरलता एवं पवित्रता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी है। कार्यक्रम के क्रम में शाम के समय जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने तथा अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल करने का संदेश दिया गया। मशाल रैली ने लोगों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। मशाल रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को जनअभियान का रूप देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें