मुंबई (अनिल बेदाग): अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ अपनी अनोखी कहानी और बड़े पैमाने की शूटिंग को लेकर पहले ही चर्चा में है। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक नई खबर ने उत्सुकता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। अभिनेत्री को एक अहम भूमिका के लिए मेकर्स के साथ बातचीत में बताया जा रहा है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही ‘समुक’ का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूके में जारी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रुक्मिणी को ऐसा किरदार ऑफर किया जा सकता है, जिसमें स्क्रीन प्रेजेंस के साथ इंटेंसिटी और गहराई की जरूरत है। हालांकि, अभी बातचीत जारी है और अभिनेत्री की आधिकारिक एंट्री को लेकर पुष्टि बाकी है। ‘समुक’ में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 साल बाद फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म के 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
बुधवार, 2 सितंबर 2026
मुंबई : अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं रुक्मिणी मैत्र
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें