पटना (संवाददाता) । बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में गोलघर चौराहे (पुलिस लाइन के पास) के एक नाले से एक हवलदार (जमादार) का शव बरामद हुआ है. मृत पुलिसकर्मी की पहचान बच्चा कुमार राव (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में की गई है. वे मूल रूप से पश्चिम चंपारण (बेतिया) के नौतन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और 1999 से बिहार पुलिस में कार्यरत थे. वर्तमान में वे पटना पुलिस लाइन में तैनात थे. वह पिछले शाम से लापता थे और आज सुबह उनका शव नाले में मिला. मृतक की पत्नी और परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की साजिश की आशंका जताई है. पत्नी का कहना है कि एक दिन पहले ही उनकी फोन पर बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था. जिस नाले में शव मिला है, वहां किसी का खुद से गिरना या घुसना आसान नहीं है. बुद्धा कॉलोनी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
बुधवार, 23 सितंबर 2026
पटना : सनसनीखेज कांड, नाले से एएसआई का डेडबॉडी बरामद
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें