सीहोर : जनपद पंचायत में हुई बैठक विधायक सुदेश राय ने दी ऐसी समझाइस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 सितंबर 2026

सीहोर : जनपद पंचायत में हुई बैठक विधायक सुदेश राय ने दी ऐसी समझाइस

  • ना गलत काम करता हूं ना गलत काम करने दूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर हर गांव के घर-घर में दीप जले स्वच्छता सेवा के लिए हर हाथ उठे

Sehore-mla-meeting
सीहोर। जनपद पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में विधायक सुदेश राय एक्शन में दिखाई दिए उन्होंने कहा की ना में कोई गलत काम करता हूं और ना अपनी विधानसभा क्षेत्र में किसी को गलत काम करने दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम तन्मय वर्मा सहित सीहोर श्यामपुर दोराहा के तहसीलदार जनपद अध्यक्ष सदस्य सरपंच सचिव पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक सुदेश राय ने सख्त लिहाजा में कहा कि तहसीलदार पटवारी और सचिव पत्र गरीबों के बीपीएल कार्ड बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। हाल ही में अतिवृत्ति से खराब हुई फसलों का पटवारी खेतों में पहुंचकर शीघ्र आकलन कर सर्व करें और किसानों को पर्याप्त मुआवजा सहित बीमा राशि उपलब्ध कराए। किसी भी स्थिति में नागरिकों के सरकारी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि जनता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है । हर जरूरतमंद गरीब को राशन मिलना चाहिए आंगनबाड़ियों में बच्चों को पोषण आहार  मेनू के अनुसार वितरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस हमें सेवा स्वच्छता के रूप में मानना है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनने पर ध्यान देना चाहिए सड़कों पर जहां-जहां लगे कूड़े के ढेरो को तत्काल साफ कराए। विधायक सुदेश राय ने गुरुवार को होने वाले आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कहां की विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत के हर एक गांव में हर एक घर पर की शाम दीप जलाना है मोदी के जन्म दिवस को महोत्सव और सेवा दिवस के रूप में हम सबको मानना है। सेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आम जनता को भी भागीदार बनना है।

कोई टिप्पणी नहीं: