सीहोर। एजुकेशन हब इंग्लिशपूरा क्षेत्र में मेन रोड पर शनिवार रात राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का कांग्रेस के द्वारा लाइव टेलीकास्ट किया गया। राहुल गांधी ने करीब एक घंटा 15 मिनट युवाओं से संवाद किया। बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट रात 8:30 बजे तक जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के इंग्लिश पूरे में हुए लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस दौरान इंग्लिश पूरा भोपाल नाका चाणक्यपुरी अवधपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में राहुल गांधी को सुनते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
शनिवार, 19 सितंबर 2026
सीहोर : छात्रों की गूंज का इंग्लिशपूरे में कांग्रेस ने किया लाइव टेलीकास्ट
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें