- सड़क पानी बिजली और शिक्षा रोजगार को लेकर हुआ संवाद, नेता, अभिनेता, समाज सेवी, साहित्यकार और कथा वाचक ने रखे अपने विचार
युवाओं के द्वारा किए गए सवाल
क्या सीहोर विधानसभा में ऐसा स्थानीय रोजगार पोर्टल बनाया जा सकता है, जहाँ क्षेत्र की कंपनियों और युवाओं को सीधे जोड़ा जाए ? क्या हर साल सीहोर के युवाओं के लिए “स्किल मैपिंग” की जा सकती है—किस युवा के पास कौन-सी स्किल है और उसे किस रोजगार से जोड़ा जा सकता है। युवाओं को उच्च स्तर की सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज़ की स्थायी व्यवस्था सीहोर में की जाये जहाँ एक अच्छी लाइब्रेरी हो जहाँ बैठ कर परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। युवाओं ने कहा कि विभिन्न प्रतिभागी परीक्षा में बैठने तथा चयनित होन वाली बच्चों को पुलिस वेरिफ़िकेशन में बहुत समस्या आती है कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। बार बार कोतवाली जाना पड़ता है इस समस्या का समाधान किया जाए। गाँव से आने जाने वाली बच्चियों पर बस किराये का बहुत अधिक बोझ पड़ता है, क्या स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाने पर बस किराये में कुछ छूट मिलने का प्रावधान हो सकता है। क्या आप मुख्यमंत्री से ऐसी कोई योजना प्रारंभ करवा सकते हैं।पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर कई सारे बच्चे मिलेट्री तथा पुलिस में भर्ती के लिए फिज़िकल ट्रेनिंग करते हैं, वहाँ वॉश रूम तथा पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चों विशेषकर लड़कियों को बहुत परेशानी आती है। बच्चों को श्यामपुर सड़क ख़राब होने के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। क्या सड़क को लेकर कोई योजना है। क्या विधायक जी सीहोर के युवाओं से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए महीने का कोई एक दिन निर्धारित कर सकते हैं, जब हम उनसे मिल कर अपनी समस्याओं को सुना सकें। क्या हर महीने युवाओं के लिए निःशुल्क डिजिटल ट्रेनिंग कैंप लगाया जा सकता है, जिसमें ऑनलाइन काम और डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी जाए? जहाँ मूल निवासी प्रमाण पत्र, ड्रायविंग लाइसेंस, आधार कार्ड अपडेट तथा अन्य प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त कर सकें। प्रश्नकर्ता का नाम- क्या विधायक द्वारा अपने स्तर पर हर वर्ष एक बड़ा कॅरियर तथा रोज़गार मेला आयोजित किया जा सकता है, जहाँ स्थानीय युवाओं को रोज़गार प्रदान करने तथा उनको कॅरियर की काउंसलिंग करने का कार्य किया जा सके। क्या युवाओं को हनुमान अंश फिल्म निशुल्क दिखाई जा सकती है। जैसे सवाल युवाओं के द्वारा युवा संवाद सम्मेलन में रखे गए।
विधायक सुदेश राय ने युवाओं के द्वारा रखे गए सवालों और सुझावो को लेकर कहां की युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए स्थानीय रोजगार पोर्टल बनाया जाएगा। स्किल मैपिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। युवाओं को उच्च स्तर की सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज़ की स्थायी व्यवस्था पूरे प्रयास सीहोर में किए जाएंगे। एक अच्छी लाइब्रेरी की जाएगी जहाँ बैठ कर परीक्षाओं की तैयारी कर कर सकेंगे। बच्चों को पुलिस वेरिफ़िकेशन में आने वाली समस्या के निदान के लिए जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। बच्चियों पर बस किराये का बहुत अधिक बोझ पड़ता है, क्या स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाने पर बस किराये में कुछ छूट दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से चर्चा करेंगे। पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर मिलेट्री तथा पुलिस में भर्ती के लिए फिज़िकल ट्रेनिंग करने वाले बच्चों के लिए वॉश रूम तथा पीने की पानी की कोई व्यवस्था की जाएगी। विधायक सुदेश राय ने कहा कि श्यामपुर सड़क फोरलेन बनने जा रही है जिसका वर्क आर्डर जारी हो चुका है जल्दी ही काम शुरू होगा जिससे ख़राब सड़क की समस्या समाप्त हो जाएगी। विधायक सुरेश राय युवाओं से युवा संवाद कार्यक्रम में मंच से सीधा संवाद किया और युवाओं ने भी माइक पड़कर प्रश्न किए। युवा संवाद सम्मेलन को विश्व विख्यात शिव महापुराण कथा वाचक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय फिल्म अभिनेता अखिलेषेंद्र मिश्रा विधायक सुदेश राय ने संबोधित किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने प्रतिभाशाली युवाओं का स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया। युवा संवाद कार्यक्रम में सीहोर श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, चरनाल, बरखेड़ा, चांदबढ़ सहित ग्रामीण अंचल से दस हजार से अधिक युवा बस ,कार , बाइक से पहुंचे और युवा संवाद सम्मेलन को सार्थक किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें