पटना : बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

पटना : बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को किया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

national-film-award-bihar
पटना/नई दिल्ली, 17 सितम्बर (रजनीश के झा) । राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। वर्ष 2024 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देशभर के फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, तकनीशियनों और अन्य कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार से जुड़ी चार फिल्मी हस्तियों को भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।


बिहार के चार पुरस्कार विजेता:

संजय मिश्रा

बिहार में जन्मे प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा

गोपालगंज, बिहार के निवासी कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काकोरी’ को सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक पुनर्निर्माण श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। कमलेश कुमार मिश्रा फिल्म के निर्देशक एवं मीनती मिश्रा निर्माता हैं।


संजीव श्रीवास्तव

मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन की श्रेणी के अंतर्गत दिया जाता है।


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सात दशक से अधिक की गौरवशाली परंपरा

वर्ष 1954 में स्थापित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल हैं। सात दशकों से अधिक समय से ये पुरस्कार फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रचनात्मक एवं तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करते रहे हैं। ये पुरस्कार भारतीय सिनेमा की समृद्ध भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को भी प्रतिबिंबित करते हैं। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, जबकि ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: