मुजफ्फरपुर में नाव पलटी
लापता किशोरी की पहचान देवरा धर्मपुर गांव निवासी होरिल पासवान की 15 वर्षीय बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग बागमती बांध के अंदर से मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान दक्षिणी उपधारा में नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई.
14 लोगों ने तैरकर बचाई जान
नाव के नदी में डूबते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. नाव पर सवार 14 लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए. वहीं रानी कुमारी का कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और किशोरी की तलाश शुरू कर दी.
क्या बोले आपदा विभाग के अधिकारी?
एडीएम (आपदा) शैलेश कुमार चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे अंचलाधिकारी के माध्यम से नाव डूबने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. एसडीआरएफ की टीम औराई प्रखंड कार्यालय पहुंच चुकी है और जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें