नेपाल ने जलवायु परिवर्तन पर प्रयास मजबूत करने के लिए पर्यावरण कूटनीति प्रकोष्ठ बनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 सितंबर 2026

नेपाल ने जलवायु परिवर्तन पर प्रयास मजबूत करने के लिए पर्यावरण कूटनीति प्रकोष्ठ बनाया

climate-change-committee-nepal
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर कूटनीतिक प्रयासों को संस्थागत रूप देने और मजबूत करने के लिए एक पर्यावरण कूटनीति प्रकोष्ठ स्थापित किया है। मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव और प्रभावी तथा पर्याप्त उपायों की आवश्यकता को देखते हुए पहली बार मंत्रालय में यह प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। यह कदम 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि में उठाया गया है, जिसमें नेपाल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और करीब 6,000 लोग लापता हो गए थे। इस आपदा ने जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते प्राकृतिक खतरों को उजागर किया है। मंत्रालय ने बताया कि नया पर्यावरण कूटनीति प्रकोष्ठ संयुक्त राष्ट्र और विशेषीकृत एजेंसियों से संबंधित विभाग के तहत काम करेगा और इसका नेतृत्व एक अवर सचिव करेंगे। उसने बताया कि यह प्रकोष्ठ जलवायु और पर्यावरण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों तथा कार्यक्रमों में नेपाल की भागीदारी को सुगम बनाएगा और संबंधित राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करेगा। मंत्रालय के अनुसार, नेपाल राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को सक्रियता से उठाता रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि जलवायु कूटनीति को केवल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दीर्घकालिक और संस्थागत दृष्टिकोण के जरिये आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि नये प्रकोष्ठ से नेपाल की जलवायु और पर्यावरण संबंधी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय और संस्थागत तंत्र मजबूत होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: