मुंगेर : स्कूल के छात्र की हत्या, कनपटी में मारी गोली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 सितंबर 2026

मुंगेर : स्कूल के छात्र की हत्या, कनपटी में मारी गोली

munger-school-boy-shoot-dead
मुंगेर । बिहार में हत्याओं का दौर जारी है. मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कथित तौर पर पुराने विवाद को सुलझाने और समझौता कराने के नाम पर बुलाए गए 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सफियाबाद स्तिथ बिजली कार्यालय के समीप हुई इस घटना में गोली किशोर की कनपटी में लगी. गंभीर रूप से घायल किशोर को उसके दोस्त आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


स्कूल से लौटने के बाद दोस्त के साथ निकला था किशोर

मृतक की पहचान नौलखा निवासी इशांत कुमार (उम्र- 16 वर्ष, पिता- चंदन कुमार) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, इशांत शनिवार सुबह टाउन उच्च विद्यालय पढ़ने गया था. स्कूल से लौटने के बाद उसके दोस्त ऋतुराज ने उसे बताया कि निरंजन कुमार और आयुष कुमार फोन कर बिजली कार्यालय के समीप बुलाया है. पुराने विवाद को लेकर समझौता कराने की बात कही गई थी. इसी भरोसे पर इशांत वहां पहुंचा. आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और निरंजन कुमार ने इशांत की कनपटी में गोली मार दी. गोली लगते ही इशांत मौके पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा.


दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत

गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इशांत के साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गोली गंभीर रूप से लगने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक थी. प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं: