दिल्ली : महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल : प्रियंका गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 सितंबर 2026

दिल्ली : महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल : प्रियंका गांधी

priyanka-gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में और यह सरकार पूरी तरह विफल है। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 13 सितंबर को 17 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों सहित चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसके बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी तथा उसके शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तीन किशोरों सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया है। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। कुछ ही दिनों पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है, महिलाओं के विकास की सिर्फ खोखली बातें की जाती हैं। सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार होते हैं, हिंसा होती है मगर अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की वे उम्मीद नहीं कर सकतीं , प्राथमिकी दर्ज तक नहीं होती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समाज और सरकार दोनों, महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह से विफल हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं: