नई दिल्ली। बुधवार को कलाकारों और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने के पर कविता, संगीत और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 'एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स' (एपीसीआर) ने 'हम देखेंगे: एन इवनिंग ऑफ कल्चरल रेजिस्टेंस' नामक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रतिरोध गीत, आंदोलन से जुड़ी कविताएं, नज्में व एकल प्रस्तुतियां शामिल थीं। इनमें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जेल के जीवन जैसे कई मुद्दों को शामिल किया गया। इस दौरान 'जेल में एक दिन' नामक नाटकीय प्रस्तुति के जरिए जेल में बिताए जाने वाले एक दिन को दर्शाया गया। एपीसीआर से जुड़ी शोधकर्ता प्रकृति ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ खालिद की जेल की सज़ा, बल्कि अन्याय और दमन का सामना कर रहे दूसरे लोगों की ओर भी ध्यान दिलाना था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र खालिद पढ़ाई के दौरान ही एक मुखर छात्र नेता के रूप में उभरे थे और 2020 के दिल्ली दंगों के बाद गिरफ्तार किए गए कई लोगों में शामिल थे। उन पर कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है और वह तब से जेल में हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2020 में शहर के उत्तर-पूर्वी इलाकों में हुए दंगों के पीछे कथित "बड़ी साजिश" में उनकी भूमिका थी। इन दंगों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर मुसलमान थे।
बुधवार, 16 सितंबर 2026
दिल्ली : उमर खालिद की गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने पर कविता पाठ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें