दिल्ली : मीरवाइज उमर फारूक ने मक्का पर ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 सितंबर 2026

दिल्ली : मीरवाइज उमर फारूक ने मक्का पर ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की

Condemn-drone-attack-makka
नई दिल्ली। कश्मीर के धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में ड्रोन हमले के प्रयास की निंदा की। मीरवाइज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पवित्र शहर मक्का अल-मुकर्रमा के पास ड्रोन हमले की खबरें बेहद चिंताजनक और निंदनीय हैं। इससे दुनियाभर के मुसलमानों को पीड़ा हुई है।’’ मीरवाइज ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत तथा कूटनीति की राह पर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब यह क्षेत्र (पश्चिम एशिया) पहले ही लंबे समय से जारी संघर्ष से जूझ रहा है, ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और तत्काल बातचीत तथा कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए।’’ सऊदी अरब ने ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों पर इस्लाम के सबसे पवित्र शहर पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: