मुंबई : अदाणी सीमेंट ने 15,000 सीमेंट बोरियों से मां दुर्गा की विशाल कलाकृति बनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुंबई : अदाणी सीमेंट ने 15,000 सीमेंट बोरियों से मां दुर्गा की विशाल कलाकृति बनाई

Adani-cement-durga-uja
मुंबई । अदाणी सीमेंट ने मध्य प्रदेश स्थित अपने कैमोर संयंत्र में 15,000 सीमेंट बोरियों का उपयोग करके मां दुर्गा की एक विशाल कलाकृति तैयार की है। यह पहल एक त्योहारी विपणन अभियान के साथ-साथ श्रमिकों के सामूहिक प्रयास और कंपनी के दो प्रमुख सीमेंट ब्रांडों - अंबुजा सीमेंट्स तथा एसीसी के प्रदर्शन को दर्शाती है। अधिकारियों के अनुसार 70 फुट गुणा 70 फुट के क्षेत्र में फैली इस विशाल कलाकृति में 750 टन सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल किया गया और इसे पूरा करने में 12,600 कार्य घंटे लगे। नवरात्रि और दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर शुरू किए गए 'जहां विश्वास, वहां शक्ति' शीर्षक वाले अभियान के तहत इसका अनावरण किया गया। ऊपर (हवाई दृश्य) से देखने पर यह संरचना मां दुर्गा की भव्य छवि के रूप में उभरती है। यह पहल अंबुजा सीमेंट्स के मजबूती के प्रतीक और एसीसी की विरासत से जुड़े भरोसे के भाव को एक साथ लाती है। अभियान में शक्ति और संरक्षण की प्रतीक मानी जाने वाली देवी दुर्गा की छवि के माध्यम से ब्रांडों के मूल गुणों को आस्था, परंपरा और सामूहिक प्रयास से जोड़ा गया है। कंपनी ने इस कलाकृति के निर्माण और इसके विहंगम हवाई दृश्य को एक डिजिटल फिल्म के रूप में रिकॉर्ड किया है, जिसे डिजिटल और सोशल मीडिया मंचों पर जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म बोरियों को कतारबद्ध करने वाले श्रमिकों के दृश्यों से शुरू होकर एक हवाई दृश्य की ओर बढ़ती है, जिसमें हजारों बोरियां मिलकर मां दुर्गा का मुकुट, नयन, दस भुजाएं और उनकी रूपरेखा तैयार करती दिखाई देती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: