- 25 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, 100 करोड़ का निवेश और एक हजार से अधिक रोजगार का दावा
सात एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित इकाई
रूपापुर चौराहे के पास हाईवे किनारे खोचवां (भड़ेहरा) गांव में सात एकड़ से अधिक भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई है। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन होगा। कंपनी के मुताबिक, भविष्य में निवेश के दूसरे चरण की भी योजना है। फिलहाल करीब 300 महिलाओं को इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कई चर्चित ब्रांड के परिधान बनाती है कंपनी
अरविंद मिल्स परिधान क्षेत्र में जॉकी, यूएस पोलो एसोसिएशन और एरो जैसे ब्रांड के उत्पादों से जुड़ी है। नई इकाई के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इकाई का भूमिपूजन 25 अप्रैल 2024 को हुआ था। निरीक्षण के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें