दिल्ली : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

दिल्ली : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे

Ashutosh-dixit-airforce-chief
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे और वह वर्तमान वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। दीक्षित को अपनी रणनीतिक योजना के लिए जाना जाता है। वह वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख हैं। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 29वां वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति 31 अक्टूबर की दोपहर से प्रभावी होगी। वर्तमान वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: