पूर्णिया, 8 अक्टूबर (संवाददाता): जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया में जी.डी. गोयनका स्कूल ग्रुप मुख्यालय, नई दिल्ली की टीम द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिट का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों की समीक्षा करना था। ग्रुप मुख्यालय से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञ ऑडिट टीम में सुश्री रवीण पांडे (दल प्रमुख), सुश्री मोनिका नंदा एवं सुश्री नलिनी गौतम शामिल रहीं। अपने-अपने क्षेत्र में दीर्घ अनुभव, उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं समृद्ध व्यावसायिक विशेषज्ञता रखने वाली टीम ने दो दिनों के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का अत्यंत सूक्ष्मता और व्यापक दृष्टिकोण के साथ अवलोकन किया।
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
Home
पूर्णियाँ
बिहार
पूर्णिया : जी.डी. गोयनका स्कूल में ग्रुप मुख्यालय नई दिल्ली की दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट संपन्न
पूर्णिया : जी.डी. गोयनका स्कूल में ग्रुप मुख्यालय नई दिल्ली की दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट संपन्न
Tags
# पूर्णियाँ
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें