दिल्ली : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘रावण रूपी’ पुतला फूंका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

दिल्ली : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘रावण रूपी’ पुतला फूंका

Congress-burn-gyanesh-statue
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने विजया दशमी से एक दिन पहले सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘रावण के रूप में चित्रित करते हुए’’ उनका पुतला फूंका और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ ‘वोट चोरी की रासलीला’ नाम से एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग वरुण पांडे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए। 


संगठन ने कहा कि उसका प्रदर्शन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव तथा संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। चिब ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक मत का सम्मान और नागरिकों के जनादेश की रक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उनका कहना था, ‘‘जब चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठते हैं, तो निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह स्पष्ट जवाब दे और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों का पालन करे।’’ चिब ने कहा, ‘‘देश की जनता चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों पर चुप नहीं रहेगी। निर्वाचन आयोग को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।’’

कोई टिप्पणी नहीं: