दिल्ली : माकपा ने धर्मांतरित लोगों को आरक्षण का लाभ देने के लिए संविधान संशोधन की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

दिल्ली : माकपा ने धर्मांतरित लोगों को आरक्षण का लाभ देने के लिए संविधान संशोधन की मांग की

Cpm-demand-reservation-bill
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले पर गंभीर चिंता जताई, जिसमें हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़े वर्गों के आरक्षण का लाभ देने से इनकार किया गया है। पार्टी ने धर्म से इतर आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए संविधान में संशोधन की मांग की। माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि यह फैसला और दूसरे धर्मों को अपनाने वाले लोगों को अनुसूचित जाति के आरक्षण से वंचित करने वाला उच्चतम न्यायालय का पिछला फैसला, समानता और सामाजिक न्याय के संवैधानिक आदर्शों के लिए झटका है।

कोई टिप्पणी नहीं: