दिल्ली : भारत में अब लोकतंत्र नहीं, मोदी और शाह चला रहे हैं तानाशाही : प्रियंका गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

दिल्ली : भारत में अब लोकतंत्र नहीं, मोदी और शाह चला रहे हैं तानाशाही : प्रियंका गांधी

Dictatorship-in-india-priyanka-gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तानाशाही चलाई जा रही है।’’ प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने और उसे नष्ट करने में सहयोग करने वाले लोग देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहे हैं।प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट करके आरोप लगाया कि पहले 254 सांसदों के साथ मारपीट की गई और उन्हें पूरी तरह अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया, जिससे उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर दी गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली को चारों ओर से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया, ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं को रोका गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया और जगह-जगह चेक पोस्ट बना दिए गए। प्रियंका गांधी के मुताबिक, अपने संवैधानिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक-युवतियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह इस बात का प्रमाण नहीं है कि चुनाव में धांधली निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से हुई है और सरकार अपनी वैधता पर उठ रहे सवालों तथा जवाबदेही की मांग से भयभीत है। उन्होंने दावा किया, "भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा। यह नरेन्द्र मोदी और अमित शाह द्वारा चलाई जा रही तानाशाही है।"

कोई टिप्पणी नहीं: