- क्रिसेंट गरबा महोत्सव लिए सिलेक्ट हुई बड़ी सेलिब्रिटी
- सीहोर आएंगी उतरन की तपस्या ठाकुर,नागिन फेम,बिग बॉस फाइनलिस्ट सेलिब्रेटी रश्मि देसाई
अनेक फिल्म और धारावाहिक में रश्मि ने किया अभिनय
प्रतिभा निखार मंच की संयोजक समाजसेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसेंट गरबा महोत्सव में आ रही सेलिब्रिटी रश्मि देसाई प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं। वह नागाँव, असम की रहने वाली है। उन्हें कलर्स टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'उतरन' में 'तपस्या ठाकुर' के किरदार से घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली है। धारावाहिक दिल से दिल तक और 'नागिन 4' व 'नागिन 5' जैसे बड़े टेलीविज़न शो में भी रश्मि देसाई ने अभिनय किया है। वह चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। रश्मि देसाई के अनेक नए प्रोजेक्ट्स अभी चल रहे हैं। उन्होंने मुश्किल से क्रिसेंट गरबा महोत्सव के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला है।महिलाओं की मांग पर सेलिब्रिटी की गई सिलेक्ट
क्रिसेंट गरबा महोत्सव के आयोजक विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका श्रीमती अरुणा राय ने आवासीय खेलकूद विद्यालय के मल्टीपरपज हाल मैदान पर गरबा सीखने आ रही महिलाओं और बालिकाओं की मांग पर सेलिब्रिटी अभिनेत्री रश्मि देसाई कार्यक्रम के लिए सिलेक्ट किया है। सेलिब्रिटी रश्मि देसाई सीहोर की महिलाओं और बालिकाओं के साथ सामूहिक रूप से होने वाले गरबा नृत्य में भी हिस्सा लेंगी। आगामी 16 अक्टूबर को आवासीय खेलकूद मैदान पर होने वाले सामूहिक गरबा के फाइनल राउंड और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में रश्मि देसाई शामिल रहेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें