सीहोर : जूते चप्पल की दुकान में लग गई भीषण आग, 6 लाख रुपए का हुआ नुकसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

सीहोर : जूते चप्पल की दुकान में लग गई भीषण आग, 6 लाख रुपए का हुआ नुकसान

  • विधायक सुदेश राय ने किया घटना का निरीक्षण, दिलाएंगे पीड़ित दुकानदार को पूरी मदद 

Fire-in-shop-sehore
सीहोर। गल्ला मंडी स्थित जूते चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। शनिवार सुबह विधायक सुदेश राय ने मौके पर पहुंचकर  दुकान का निरीक्षण किया।अग्नि पीड़ित दुकानदार श्लोक शिवहरे को विधायक सुदेश राय ने हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। घटना से माता मंदिर चौराहा स्थित बाजार में बीती रात अफरा तफरी मच गई। रात 11 बजे के दरमियान श्लोक शिवहरे की जूते चप्पल की दुकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। बताया जाता है की दुकान में आग लगने से लगभग 6 लाख रुपए के जूते चप्पल और फर्नीचर जलकर खाक हो गया हैं। विधायक सुदेश राय ने घटना पर दुख जताते हुए शासन प्रशासन और बीमा कंपनी से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सुशील ताम्रकार, क्षेत्रीय नागरिक मनीष तिवारी जयंत शाह वरुण गौर नीरज साहू दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: