इस्लामाबाद । जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) के नेताओं और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई। यह बातचीत विपक्षी पार्टी के इस्लामाबाद तक प्रस्तावित ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले राजनीतिक तनाव को कम करने के मकसद से की गई। यह घटनाक्रम पीटीआई द्वारा इस्लामाबाद तक अपने ‘लॉन्ग मार्च’ को एक हफ़्ते के लिए टालकर चार अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा किए जाने एक हफ़्ते बाद हुआ। बातचीत नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक के कक्ष में हुई, जो दोनों पक्षों के बीच बातचीत में मदद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्ला के नेतृत्व में छह सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल बातचीत में हिस्सा ले रहा है। पीटीआई के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान, सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास, महासचिव सलमान अकरम राजा, नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष असद कैसर और सांसद आमिर डोगर शामिल हैं। पार्टी के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता ज़ुल्फ़िकार बुखारी ने पुष्टि की कि सरकार के साथ बातचीत हो रही है। बुखारी ने कहा कि पार्टी की मुख्य मांगों में खान के साथ ‘‘तुरंत’’ बैठक और उन्हें ऐसे अस्पताल ले जाने का फैसला शामिल है, जहां उनके निजी डॉक्टर उनकी जांच कर सकें। पार्टी ने प्रदर्शन से पहले गिरफ़्तार की गईं खान की बहनों और अन्य लोगों को रिहा करने, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की ठीक से चिकित्सीय जांच कराने और उनके मामलों की बिना किसी दखल के सही ढंग से सुनवाई करने की भी मांग की। सरकारी सूत्रों ने कहा कि बातचीत के दौरान पीटीआई का प्रस्तावित ‘लॉन्ग मार्च’ मुख्य मुद्दा होगा, साथ ही पार्टी की अन्य मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। सरकार ने सुरक्षा इंतज़ाम कड़े करते हुए इस्लामाबाद जाने वाली सड़कों पर कंटेनर रख दिए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Home
विदेश
इस्लामाबाद : ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले तनाव कम करने के लिए पाक सरकार ने इमरान की पार्टी से बात की
इस्लामाबाद : ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले तनाव कम करने के लिए पाक सरकार ने इमरान की पार्टी से बात की
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें