मुंबई : खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

मुंबई : खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

Khushi-mukherjee
मुंबई (अनिल बेदाग): एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालिया पैपराजी स्पॉटिंग्स में उनका कॉन्फिडेंट अंदाज, ग्लैमरस फैशन और कैमरे के सामने बेफिक्र मौजूदगी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। खुशी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके लेटेस्ट लुक्स को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। खुशी की खासियत सिर्फ उनका फैशन ही नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ उनका सहज अंदाज और कैमरे के सामने उनकी कैंडिड एक्सप्रेशंस भी हैं। यही वजह है कि उनकी हर नई अपीयरेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती नजर आ रही है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर छाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर रहे हैं। खुशी कहती हैं, “मैं लोगों के प्यार और ध्यान के लिए दिल से आभारी हूं। मेरे लिए सोशल मीडिया सिर्फ नंबरों का खेल नहीं है। लोगों से जुड़ना, खुद को सहज रखना और हर पल को एंजॉय करना ज्यादा मायने रखता है। अगर मेरी तस्वीरें किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं, तो मेरे लिए यही खास है।” फैशन, कॉन्फिडेंस और ऑडियंस कनेक्शन के इस कॉम्बिनेशन के साथ खुशी मुखर्जी की सोशल मीडिया मौजूदगी लगातार मजबूत होती दिख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: