सीहोर : तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

सीहोर : तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर

Wimen-health-camp-sehore
सीहोर। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर जारी है। शिविर का आयोजन 5, 6 एवं 7 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की देखरेख में जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में बच्चेदानी का बाहर आना, बच्चेदानी या अंडाशय में गांठ, अत्यधिक अथवा अनियमित मासिक धर्म, लंबे समय से दवाइयां लेने के बाद भी आराम नहीं मिलना, पेशाब संबंधी समस्याओं सहित अन्य स्त्री रोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर के दौरान आवश्यक जांच एवं उपचार के साथ विशेषज्ञों से परामर्श, आधुनिक तकनीकों से उपचार तथा ऑपरेशन संबंधी रियायती सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अटल अस्पताल प्रबंधन ने सीहोर जिले एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं से 7 अक्टूबर तक जारी इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: