दिल्ली : पांच-सितारा होटल संग्रीला में पूर्वोत्तर की महिला से छेड़छाड़, दोस्तों पर हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

दिल्ली : पांच-सितारा होटल संग्रीला में पूर्वोत्तर की महिला से छेड़छाड़, दोस्तों पर हमला

North-east-girl-attacked
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच-सितारा होटल में तीन व्यक्तियों ने पूर्वोत्तर की एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे अपनी मर्सिडीज कार में जबरन खींचने की कोशिश की, जिसके बाद बीच-बचाव करने आए उसके दोस्तों पर आरोपियों ने हॉकी स्टिक और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक पांच सितारा होटल के पार्किंग क्षेत्र में हुई। शिकायत के मुताबिक, नगालैंड की रहने वाली महिला अपने दोस्त के साथ होटल गई थी, जहां सफेद मर्सिडीज कार में सवार तीन आरोपी उनके पास आए, उन्हें रोकने की कोशिश की और महिला को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में खींचने लगे।


पुलिस ने बताया कि जब महिला के दोस्तों ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्होंने इन लोगों पर कथित तौर पर हॉकी स्टिक और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, महिला के दोस्त आयुष, उद्भव और समर्थ ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने कार का पंजीकरण नंबर भी लिख लिया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों-दिव्यांशु, गौरव और मोहित की बाद में पहचान की गई और उनके खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। महिला को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चिकित्सीय जांच की गई। पुलिस ने कहा कि मामला उसकी शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ आरोपों से इनकार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: