नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर आठ घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद मंगलवार रात दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत लगभग 250 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है। जैसे ही प्रदर्शनकारी सांसदों से आकाशवाणी परिसर को खाली कराया गया, पुलिस ने के. सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, के. सुरेश, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। इससे पहले निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद गांधी संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी परिसर में दाखिल हुए और वहीं धरने पर बैठ गए। विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर "वोट चोरी" को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी ने करीब आठ घंटे तक आकाशवाणी परिसर में धरना दिया।
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
दिल्ली : आठ घंटे के धरने के बाद राहुल, प्रियंका समेत लगभग 250 लोग हिरासत में लिए गए
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें