दिल्ली : परगट सिंह कांग्रेस की पंजाब इकाई ने नए अध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

दिल्ली : परगट सिंह कांग्रेस की पंजाब इकाई ने नए अध्यक्ष नियुक्त

Pargat-singh
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व ओलंपियन एवं पार्टी विधायक परगट सिंह को पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया। पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के योगदान की सराहना की। वेणुगोपाल के अनुसार, पंजाब में चुनाव संबंधी विभिन्न समितियों के कार्यकारी अध्यक्षों तथा अध्यक्षों और सह-अध्यक्षों की नियुक्तियां यथावत रहेंगी। परगट सिंह जालंधर छावनी से विधायक हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं, और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें अध्यक्ष नियक्त किए जाने से कुछ घंटे पहले वडिंग ने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष पद अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंपा था।

कोई टिप्पणी नहीं: