भोपाल : फोटोग्राफी कला के लिए रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया को मिला सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

भोपाल : फोटोग्राफी कला के लिए रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया को मिला सम्मान

  • 18 प्रतिभागियों में हरदा से हुए शामिल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Photography-award
भोपाल । फोटोग्राफी कला में अपनी प्रतिभा को निखारने और सिनेमैटोग्राफी एवं एडिटिंग की नई तकनीकें सीखने के उद्देश्य से हरदा के पवन कुमार मानधनिया ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 18 प्रतिभागियों के बीच हरदा से पवन कुमार मानधनिया शामिल हुए। एक माह तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सिनेमैटोग्राफी, सिनेमैटिक शूटिंग और वीडियो एडिटिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से कैमरे के बेहतर उपयोग, दृश्यों को प्रभावशाली तरीके से फिल्माने और वीडियो को आकर्षक रूप देने की तकनीकों को समझने का अवसर मिला। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर राजा अवस्थी एकेडमी की ओर से राजा अवस्थी सर ने पवन कुमार मानधनिया को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में उनके सीखने के प्रयास और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिजिटल दौर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की बढ़ती उपयोगिता के बीच इस तरह की कार्यशालाएं कलाकारों को नई तकनीकों से परिचित होने और अपनी रचनात्मक क्षमता को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं। पवन कुमार की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: