सीहोर : तीन हजार बालिकाओं ने कराए गरबा सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

सीहोर : तीन हजार बालिकाओं ने कराए गरबा सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन

  • क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम ने पूरे जिले में मचाई धूम
  • रोज आने में असमर्थ बालिकाएं सीख रही हैं ऑनलाइन गरबा 

Garba-learning-sehore
सीहोर। शुक्रवार शाम तक तीन हजार से अधिक महिलाओं बालिकाओं ने गरबा सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिए है। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच बालिकाओं माता बहनों को निशुल्क गरबा प्रशिक्षण दे रहा है। आवासीय खेलकूद मैदान स्थित मल्टीपरपज हॉल में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक क्रिसेंट गरबा महोत्सव के लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गरबा सीखने रोज आने में असमर्थ अनेक बालिकाओं महिलाओं के द्वारा ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से भी गरबा प्रशिक्षण लिया जा रहा है। बालिकाओं की सुविधा के लिए अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी ग्रुप बनाए हैं। बालिकाओं को न्यूज़ पेपर फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों से निरंतर प्रशिक्षण में होने वाले विभिन्न ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। 


प्रतिदिन और रात में आवासीय खेलकूद विद्यालय स्थित मल्टीपरपज हॉल और मैदान पर पहुंचकर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय गरबा प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं का उत्साह वर्णन कर रहे हैं। मल्टी परपज हॉल और मैदान पर पारिवारिक माहौल बना हुआ है। समाज सेविका और निशुल्क गरबा प्रशिक्षण आयोजन करता श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बताया कि रविवार को आवासीय खेलकूद मैदान पर अलग-अलग बैच में बुलाई जा रही बालिकाएं एक साथ आएंगी और आदिशक्ति भवानी की सामूहिक गरवा कर आराधना करेंगी। गरबा प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं बालिकाओं में उत्साह बना हुआ है बच्चियों अपने परिजनों से गर्व प्रशिक्षण में आने के लिए जिद कर रही है हालात ऐसे हैं कि बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन फिलहाल रोक दिए गए हैं इसके बावजूद अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के कार्यकर्ताओं पर बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन करने का भारी दबाव क्या हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: