दिल्ली : मार्क कार्नी के साथ सार्थक बातचीत हुई : प्रधानमंत्री मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

दिल्ली : मार्क कार्नी के साथ सार्थक बातचीत हुई : प्रधानमंत्री मोदी

Pm-modi-canada-talk
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ “सौहार्दपूर्ण और सार्थक” बातचीत की और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। मोदी ने कहा कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के अहम क्षेत्रों - जैसे व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों - में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। हम भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा मिलकर एक ज्यादा स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: