नई दिल्ली। हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग करने और जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने पर विरोध जताने के लिए एक छात्र संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कनॉट प्लेस से मार्च निकाला। छात्र संगठन ‘दिशा’ से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने लोगों, खासकर युवाओं से बड़ी संख्या में कनॉट प्लेस पहुंचने और जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में डालने की मांग करने की अपील की। कॉजपा के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी के कई अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। ‘दिशा’ के सदस्यों ने रांका, दास और कॉजपा के अन्य सदस्यों को तुरंत रिहा करने की मांग की।
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में डालने, कॉजपा नेताओं की रिहाई के लिए छात्र संगठन का मार्च
दिल्ली : जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में डालने, कॉजपा नेताओं की रिहाई के लिए छात्र संगठन का मार्च
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें