सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में मारी बाजी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में मारी बाजी

Public-school-sehore
सीहोर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे मद्य निषेध सप्ताह के दौरान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और भाषण के माध्यम से नशामुक्त समाज के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


पेंटिंग प्रतियोगिता में अन्वी यादव कक्षा 8वीं ने प्रथम, अंशिका गुप्ता कक्षा 10वीं ने द्वितीय और रुद्र प्रताप कक्षा 8वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में शीतल कक्षा 11 ने प्रथम, प्रकल्या के.एल. कक्षा 12वीं ने द्वितीय और आयुषी सेंगर कक्षा 9वीं ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेवाड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही नशामुक्त भारत के सपने को साकार करेगी। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस उपलब्धि पर मनीषा कवाथेकर, डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल ने छात्रो को बधाई एवं शुभकामनाए दी साथ ही उनके प्रयास के सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: