सीहोर : शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजन की अनुमति तत्काल निरस्त की जाए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

सीहोर : शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजन की अनुमति तत्काल निरस्त की जाए

  • ये माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का खुला उल्लंघन : पंकज शर्मा

Sehore-congress
सीहोर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर बताया है कि शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में एक निजी संस्था द्वारा लगभग एक माह के लिए गरबा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए विद्यालय का हॉल और खेल मैदान इस संस्था को दे दिया गया है, जहां लगातार कई पालियों में गरबा का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया जा रहा है, जिससे यहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई और खेलकूद संबंधी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं तथा उनकी मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए पंकज शर्मा ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर गिर्राज परिहार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी स्कूल का हॉल, खेल मैदान या परिसर किसी भी निजी संस्था को नहीं दिया जा सकता। इस बारे में विभाग के आदेश के साथ माननीय उच्च न्यायालय ने भी निर्देश जारी कर सरकारी स्कूलों में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता बताई थी, लेकिन सीहोर में एक संस्था को सरकारी स्कूल में गरबा आयोजन की अनुमति दिया जाना ना केवल शिक्षा विभाग बल्कि माननीय उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का भी खुला उल्लंघन है और इसके लिए अनुमति देने वाले सक्षम अधिकारी पर भी नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। पंकज शर्मा ने महामहिम राज्यपाल से विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उक्त अनुमति को तत्काल रद्द करने का निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग को देने के साथ ही भविष्य में ऐसा ना होना भी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: