सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जारी ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। सोमवार की शाम को एक शानदार मुकाबला देखने को मिला खराब मौसम के मध्य में भी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया और बारिश की बौछारों के मध्य मैच खेला। इस कांटे के मुकाबले में आरएसआई टीम ने सीहोर मिनी बाइज को 3-2 से हराया। इस मैच में आरएसआई की ओर से जतिन, युवराज और आलोक ने 1-1 गोल किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव आनंद उपाध्याय सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने यहां पर मौजूद खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत किया।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शाम को खेले गए मैच में आरएसआई टीम ने अंतिम समय पर 3-0 से जीत हासिल की। इस मुकाबले में सीहोर मिनी बाइज की ओर से राजवीर-अग्रिम ने 1-1 गोल किया, वहीं आरएसआई सीहोर की ओर से जतिन, युवराज और आलोक ने 1-1 गोल किया।
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में आरएसआई ने सीहोर मिनी बाइज को 2-3 से हराया
सीहोर : ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में आरएसआई ने सीहोर मिनी बाइज को 2-3 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें