मधुबनी : अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

मधुबनी : अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया

Senior-citizen-day-madhubani
मधुबनी, 01 अक्टूबर (रजनीश के झा) । अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मधुबनी जिला अंतर्गत जिला स्तर पर बुनियाद केन्द्र, पंडौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिसमें वृद्धजनों को सम्मानित किया गया एवं उन्हें माता-पिता वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई तथा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित सभी योजना के बारे में भी अवगत कराया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम नशा मुक्त कार्यक्रम अंतर्गत नशीली पदार्थो के दुरूपयोग हेतु शपथ भी दिलायी गयी इस कार्यक्रम में लगभग 100 वृद्धजन तथा श्री संतोष कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, श्री नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषाग, मधुबनी, श्रीमती मनिषा कुमारी, जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र, पंडौल एवं अन्य उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सभी प्रखंडो एवं पंचायत स्तर पर तथा सभी बुनियाद केन्द्र में भी किया गया, जिसमें वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारो एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: