सीहोर, 01 अक्टूबर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन उनके संघर्ष राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा उनके महत्वपूर्ण कार्यों और योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन सत्य अहिंसा स्वच्छता सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती अमृता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नशामुक्ति प्रभारी डॉ प्रमिला जैन ने विद्यार्थियों को गांधी जी के तीन बंदरों के द्वारा दी जानी वाली शिक्षा की चर्चा की । उन्होनें कहा हम जैसा देखते है जैसा जानते है वैसे ही बनते है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में अधिकारी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुप्रिया गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं गांधीवादी मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
सीहोर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें