सीहोर। राष्ट्रीय अस्मिता जागरण न्यास, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित ‘अनुभवों का मिलन 2026’ को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के आमंत्रण-पत्र सेवा-निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घर-घर पहुँचाए जा रहे हैं। यह आयोजन उनके सेवाकाल के अनुभवों, समर्पण और समाज के प्रति योगदान, आपसी आत्मीयता एवं संवाद का अवसर बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव , सेवानिवृत्त आईएएस एवं पूर्व गृह सचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल तथा डॉ. विकास जी दवे, वरिष्ठ साहित्यकार एवं निदेशक, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुदेश जी राय, विधायक, सीहोर करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती भारती श्रीवास्तव, सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा (सेवानिवृत्त), की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सायं 6 बजे, क्रिसेंट ग्रीन गार्डन, वॉटर पार्क के पास, सीहोर में आयोजित होगा। न्यास ने सभी सेवा-निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस आत्मीय मिलन समारोह में सहभागिता करने की अपील की है।
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
सीहोर : अनुभवों का मिलन 2026’ की तैयारियाँ तेज, घर-घर पहुँचाए जा रहे आमंत्रण-पत्र
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें